{"_id":"6491dad4c7b19c018f05ba83","slug":"sadbhawna-express-cancelled-on-22-and-23-june-hapur-news-c-30-1-136261-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 22 व 23 को रद्द रहेगी सद्भावना एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 22 व 23 को रद्द रहेगी सद्भावना एक्सप्रेस
Tue, 20 Jun 2023 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 20 Jun 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते 22 व 23 जून को सद्भावना एक्सप्रेस का संचालन निरस्त किया गया है। इसके साथ ही गरीब रथ, अवध असम एक्सप्रेस सहित अनेक ट्रेनों के लेटलतीफी के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
22 से 26 जून तक वाराणसी क्षेत्र में रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते तीस से अधिक ट्रेनों का संचालन निरस्त व करीब 20 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। इसका प्रभाव स्थानीय यात्रियों पर भी पड़ेगा। क्योंकि 22 जून को आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली व 23 जून को रक्सौल से चलकर आनंद विहार आने वाली सद्भावना एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया गया है। वहीं मंगलवार को सहरसा से अमृतसर जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस चार घंटे, ऊधमपुर से चलकर सूबेदारगंज जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन सात घंटे, नई दिल्ली से बनारस जाने वाली कांशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे, डिबरूगढ़ से चलकर लालगढ़ को जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची।
इसके अलावा लखनऊ से चलकर मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस एक घंटा, भुज से बरेली को जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस आधा घंटा की देरी से पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को परेशान होना पड़ा, ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए बार बार पूछताछ केंद्र के चक्कर लगाते नजर आए। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि पीछे से ट्रेन देरी से चल रही है, जिस कारण स्टेशन पर भी देरी से ही पहुंच रही हैं।