{"_id":"65da1dbce5ebb5bb2f019f03","slug":"sadbhawna-13-hours-late-hapur-news-c-135-1-hpr1001-108011-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सद्भावना एक्सप्रेस 13 घंटे लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सद्भावना एक्सप्रेस 13 घंटे लेट
Sat, 24 Feb 2024 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 24 Feb 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मौसम साफ होने के बाद ट्रेनों के संचालन में सुधार नहीं हो रहा है। शनिवार को सद्भावना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 13 घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची, वहीं नौचंदी, सत्याग्रह एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों ने भी यात्रियों को इंतजार कराया।
रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस का हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय सुबह तीन बजे हैं। लेकिन शनिवार को यह ट्रेन 13 घंटे 30 मिनट देरी से चलकर शाम पांच बजे स्टेशन पहुंची।
वहीं, रक्सौल से चलकर आनंद विहार को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटे 30 मिनट, पुरानी दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाली मुरादाबाद एक्सप्रेस स्पेशल एक घंटे, भुज से चलकर बरेली को जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से पहुंची। ऐसे में ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को परेशान होना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि जगह जगह रेलवे लाइनों पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। जल्द ही ट्रेनों के संचालन में सुधार कर यात्रियों को राहत दिलाई जाएगी।