{"_id":"e8396179d43475aac9264603e623a450","slug":"sadbhavna-express-more-than-seven-hours-late-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्भावना एक्सप्रेस सात घंटे से ज्यादा लेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्भावना एक्सप्रेस सात घंटे से ज्यादा लेट
अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने का सिलसिला जारी है। सोमवार को हापुड़ स्टेशन पर सद्भावना एक्सप्रेस सात घंटे से भी अधिक देरी से पहुंची।
जिससे यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा आला हजरत एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से एक घंटा लेट रही।
सोमवार सुबह ग्रामीण इलाकों के साथ साथ शहरी क्षेत्र में भी घना कोहरा पड़ा। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
बिहार की ओर से दिल्ली की तरफ आने वाली सद्भावना एक्सप्रेस का समय हापुड़ स्टेशन पर पहुंचने का सुबह 2:50 बजे का है लेकिन कोहरे के कारण यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से सात घंटे से अधिक की देरी से 10:10 बजे हापुड़ स्टेशन पर पहुंची।
इसके अलावा बरेली से चलकर भुज की ओर जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 9:35 के बजाए 10:35 पर हापुड़ पहुंची।
गढ़वाल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से आधा घंटा की देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनें पीछे से लेट चल रही हैं। इसलिये वह गंतव्य भी देरी से पहुंच रही हैं।