फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   RWA opened the sewer line that had been closed for 15 days.

Hapur News: 15 दिन से बंद सीवर लाइन को आरडब्ल्यूए ने खुलवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
RWA opened the sewer line that had been closed for 15 days.
साहिबाबाद। शिप्रा सनसिटी सोसायटी परिसर में 15 दिन से बंद सीवर लाइन को जीडीए और नगर निगम अधिकारी नहीं खुलवा पाए। इससे परेशान आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने खुद सीवर लाइन खुलवाने की जहमत उठाई। सोसायटी के सफाईकर्मियों ने शनिवार रात को छह घंटे लगातार काम कर लाइन को खोला। वहीं, लाइन बंद होने का कारण 56 एमएलडी एसटीपी की मोटर को लगातार नहीं चलाया जाना है। इससे सोसायटी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनती है।
विज्ञापन

विंडसर एंड नोवा अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सीपी बालियान ने बताया कि 15 दिन से शिप्रा सनसिटी फेज दो के विंडसर एंड नोवा, सन टॉवर, फेज एक में सीवर लाइन बंद है। इसमें सोसायटी के घरों का पानी भी नहीं जा पा रहा है। इंदिरापुरम के अन्य इलाकों का पानी भी आगे नहीं जा पा रहा है। इससे सोसायटी परिसर के कई इलाकों में ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। 14 दिन पहले इंदिरापुरम 56 एमएलडी एसटीपी प्लांट और जीडीए अधिकारियों से शिकायत की गई। फिर भी समाधान नहीं होने पर शुक्रवार को पार्षद से शिकायत की गई।
विज्ञापन

पार्षद के बुलाने पर निगम टीम छोटी गाड़ी लेकर पहुंचीं लेकिन लीड छोटी होने के कारण टीम बिना सीवर लाइन साफ करे ही लौट गई। इसके बाद शनिवार को नगर आयुक्त को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन फिर भी समाधान नहीं हुआ। स्थानीय निवासी समाजसेवी मनोज मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे सोसायटी के सफाईकर्मियों को एकत्रित किया गया। सफाई कर्मियों ने मिलकर लाइन की सफाई की। करीब रात ढाई बजे सीवर लाइन को खोला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीपी स्टाफ बोला.. कहीं भी कर दो शिकायत
मनोज मिश्रा ने बताया कि कई बार एसटीपी परिसर गेट पर रखे रजिस्टर में शिकायत दर्ज कराई और स्टाफ को अवगत कराया गया। आरोप है कि सुपरवाइजर ने शिकायतों को नजरअंदाज किया। कहा कि किसी से भी जाकर शिकायत कर दो। मनोज का कहना है कि एसटीपी की मोटर नहीं चलाए जाने के कारण सीवर जाम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed