फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rural road construction not raging, performance

सड़क का निर्माण नहीं होने पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन

Tue, 29 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 29 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Rural road construction not raging, performance
भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

 सिंभावली के गांव राजपुर मढ़ैया में सांसद निधि से प्रस्ताव पास होने के बाद भी जर्जर सड़क का निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने इसके विरोध में जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


साथ ही जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराने पर सांसद को गांव में आने से रोकने की चेतावनी दी है।  सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर मढै़या में सांसद निधि से प्रस्तावित सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों को आरोप है कि भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर का बोर्ड चार माह से लगाया गया था, जिस पर सांसद निधि की 3.41 लाख लागत से मंगलू के घर से
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश की चक्की तक इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने का उल्लेख किया गया है, लेकिन चार माह बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह में सड़क का निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो

बोर्ड को उखाड़ फेंकेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा सांसद को गांव में भी नहीं आने दिया जाएगा। उधर, सांसद प्रतिनिधि योगेंद्र तंवर का कहना है कि इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण बहुत जल्द शुरू कराया जाएगा।


इससे जुड़ीं औपचारिकता पूरी कराने में ज्यादा समय लग गया है। प्रदर्शन करने वालों में सुंदर सिंह, मंगते, नवीन, हरिसिंह, पप्पी, पूरन, विक्रम, पप्पू, गुड्डू, पिंटू शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed