फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Runnet during the shutdown, Lineman dies.

शट डाउन के दौरान दौड़ा करंट, लाइनमैन की मौत

Thu, 15 Jun 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 15 Jun 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
Runnet during the shutdown, Lineman dies.
लाइनमैन की मौत - फोटो : अमर उजाला

बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी की लापरवाही ने फिर एक लाइनमैन की जान ले ली। बृहस्पतिवार को लौटी गांव के जंगल में शट डाउन लेकर पोल पर कार्य कर रहे लाइनमैन की अचानक करंट दौड़ने से मौत हो गई। हादसे में उसका साथी कर्मचारी भी झुलस गया।

विज्ञापन


सूचना के घंटों बाद भी कोई अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। इससे परिजनों में गुस्सा है। उन्होंने मुआवजे की मांग की है। गांव अजराड़ा निवासी सोनू पुत्र जयपाल गोहरा बिजलीघर पर संविदाकर्मी था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वह अपने साथी कर्मचारी महेंद्र सिंह व सरफराज के साथ लौटी गांव के जंगल में एलटी लाइन में हुए फाल्ट को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा हुआ था। इससे पहले उसने शट डाउन लिया था, लेकिन बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी की लापरवाही से अचानक लाइन में करंट दौड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सोनू की पोल पर ही मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में महेंद्र सिंह भी बुरी तरह झुलस गया। ग्रामीणों ने किसी तरह शव को पोल से उतारा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से मृृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना दिए जाने के घंटों बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य ने कहा कि लाइनमैन की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पीड़ितों को हर संभव राहत दिलाई जाएगी।


सीतादेही गांव में 18 वर्षीय सुरजीत पुत्र देवेंद्र घर पर ही बिजली का कुछ कार्य कर रहा था। इसी दौरान करंट का झटका लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सुरजीत सिंह अपनी बुआ के यहां आया हुआ था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed