फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rumor of re-election on social site.

सोशल साइट पर दोबारा चुनाव की अफवाह

Tue, 14 Mar 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 14 Mar 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
Rumor of re-election on social site.
सोशल साइट - फोटो : demo pic

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचंड बहुमत से सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। ईवीएम में गड़बड़ी और दोबारा से चुनाव होने की अफवाह से लोगों में कहीं खुशी तो कहीं बेचैनी का माहौल रहा।

विज्ञापन


अफवाह से जहां भाजपा को मतदान करने वाले लोगों की बेचैनी बढ़ी रही, वहीं अन्य पार्टी के समर्थक दोबारा से चुनाव होने की प्रार्थना कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत प्राप्त किया है।
विज्ञापन


भाजपा की जीत के बाद से ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने ईवीएम में गड़बड़ी होने की बात कही थी। तभी से सोशल मीडिया पर अब अफवाह की जंग छिड़ गई है। फेसबुक, व्हाट्स एप के ग्रुप पर बेहद भ्रमक करने वाले मैसेज चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ग्रुप में दोबारा से चुनाव होने की बात चल रहीं हैं, तो किसी में ईवीएम की जांच की बात चल रही है। बहरहाल, अफवाहों से कहीं खुशी तो कहीं बेचैनी का  माहौल है।

वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि अनिल ढींगरा ने कहा कि सोशल साइट पर चल रही इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

शांति व्यवस्था बनाए रखें, किसी के बहकावे में न आएं। साथ ही उन्होंने लोगों से सोशल साइट्स पर अफवाहें नहीं फैलाने की भी अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed