फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   route divert on highway

Hapur News: 12 को 12 बजे के बाद हाईवे-9 पर रूट रहेगा डायवर्ट

Wed, 06 Nov 2024 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 06 Nov 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
route divert on highway
ब्रजघाट। कार्तिक मेले के दौरान हाईवे पर जाम न लगे, इसके लिए 12 नवंबर को 12 बजे के बाद हाईवे पर रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। बुधवार को पांच जिलों के पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसको लेकर सभी तैयारी समय से पूरी करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बुधवार को हापुड़ डीएम प्रेरणा शर्मा, एसपी ज्ञानंजय सिंह ने जनपद अमरोहा की डीएम नीधि गुप्ता समेत मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान हाईवे को जाम मुक्त रखने के लिए चर्चा की गई। जिसमें बताया गया है कि इस बार 12-13 नवंबर की मध्य रात्रि से राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। यह प्लान 16 नवंबर की शाम तक मान्य होगा। बैठक में रूट डायवर्जन को सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया हैं। बैठक के बाद डीएम प्रेरणा शर्मा और एसपी ने गंगा किनारे पहुंच कर मेले की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन




यह होगी रूट डायवर्जन की रूपरेखा

1-मुरादाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को मुरादाबाद के कांठ से धामपुर, नगीना, कोतवाली, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ से मोदीनगर होकर गाजियाबाद तथा दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2-दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहनों को गाजियाबाद के लाल कुआं से बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी से होकर निकलेंगे।

3-मुरादाबाद से मेरठ को जाने वाले वाहन अमरोहा के अतरासी रोड से अमरोहा, नौगांवा सादात और नूरपुर होकर निकलेंगे।

4-हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहन गुलावठी, बुलंदशहर, नरौरा, डिबाई, बबराला, बहजोई, चंदौसी होकर निकलेंगे।

5-चांदपुर से दिल्ली जाने वाले वाहन बिजनौर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होकर निकलेंगे।

6-गजरौला चौपला से दिल्ली जाने वाले वाहन हल्दौर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद होकर निकलेंगे।

7-स्याना-बुलंदशहर से मेरठ-हापुड़ को जाने वाले वाहन स्याना से बीबीनगर, गुलावठी, हाफिजपुर, हापुड़, खरखौदा होकर निकलेंगे।

8-गढ़ की तरफ से रामपुर को जाने वाले वाहन स्याना, बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद से होकर निकलेंगे।

8-हापुड़ से मुरादाबाद की तरफ जाने वाले वाहन बुलंदशहर, नरौरा होकर आगे जाएंगे।

9-नेशनल हाईवे के स्याना लाई ओवर से कोई भी वाहन गढ़ की तरफ नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed