फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   route diversion of garh meerut roada

Hapur News: मेरठ-गढ़ मार्ग पर आज से शुरू होगा रूट डायवर्जन

Fri, 03 May 2024 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 03 May 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
route diversion of garh meerut roada
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर के दौताई में मध्य गंगनहर पर बना पुल जर्जर हो चुका है। एनएचएआई ने इसे मरम्मत के लिए बंद कर दिया है। शनिवार (आज) से भारी और हल्के वाहनों का रूट बदल जाएगा। शनिवार की सुबह छह बजे से 20 मई की शाम छह बजे तक सभी वाहन बदले रूट से गुजरेंगे।
विज्ञापन


दौताई का पुल मेरठ और गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र को आपस में जोड़ता है। करीब 40 साल पुराना यह पुल जर्जर हो चुका था। जिसके कारण इस पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। ऐसे में एनएचएआई के अधिकारियों ने इसकी मरम्मत कराने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी थी। पुल को बंद करके मरम्मत करने के लिए 15 दिन का समय मांगा गया था। डीएम प्रेरणा शर्मा के आदेश पर विभाग के अधिकारियों ने पुल की मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन




इस प्रकार रहेगा रूट डायवर्जन --



जनपद हापुड में थाना क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत गढ़मुक्तेश्वर से मेरठ मार्ग पर ग्राम दौताई नहर पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण पुल के निर्माण हेतु 4 मई की सुबह 06.00 बजे से 20 मई की शाम 6 बजे तक वाहनों का डायवर्जन रहेगा। बड़े छोटे वाहनों को अलग अलग निकालने की योजना बनाई गई है। ताकि वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बदले रूट से वाहनों के निकाले जाने की व्यवस्था इस प्रकार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




- मेरठ की ओर से गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा व मुरादाबाद की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन किठौर से हापुड़ होते हुए गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा व मुरादाबाद की ओर जाएंगे।



- मेरठ की ओर से गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा व मुरादाबाद की ओर जाने वाले सभी प्रकार के हल्के वाहन (बस व भारी वाहनों को छोड़कर) दौताई पुल से करीब 500 मीटर पहले बायीं तरफ हसूपुर रोड होते हुए शाहपुर चौधरी पुलिया होते हुए नहर हर पटरी के रास्ते गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा व मुरादाबाद की ओर जाएंगे।



- मेरठ की ओर से गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा व मुरादाबाद की ओर जाने वाली रोडवेज बसें लोधीपुर सोभन से दाहिनी तरफ मुड़कर फत्तापुर, भोवापुर, ब्रहमगढी, बक्सर होते हुए गढ़मुक्तेश्वर, अमरोहा व मुरादाबाद की ओर जाएगी।



-गढ़मुक्तेश्वर से मेरठ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें नए बाईपास होकर बक्सर पुल की नीचे से बक्सर, ब्रहमगढी, भोवापुर, फत्तापुर, लोधीपुर सोभन होते हुए मेरठ की ओर जाएंगी।




-गढ़मुक्तेश्वर से मेरठ की ओर जाने सभी प्रकार के हल्के वाहन दौताई पुल (निर्माणाधीन पुल) से दाहिनी तरफ नहर की पटरी होते हुए शाहपुर चौधरी पुलिया से बायें हसूपुर रोड होते हुए गढ़मुक्तेश्वर-मेरठ मार्ग से मेरठ की ओर जाएंंगे।



-गढ़मुक्तेश्वर से मेरठ की ओर जाने सभी प्रकार के भारी वाहन नए बाईपास होते हुए ततारपुर चौराहा से डायवर्ट होकर मेरठ की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed