{"_id":"e4306ce5a8c4d3f14338fa7f85fc899c","slug":"rose-day-rose-best-selling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज डे पर खूब बिके गुलाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज डे पर खूब बिके गुलाब
अमर उजाला, हापुड़
Updated Sun, 07 Feb 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन डे वीक के पहले दिन रविवार को रोज डे गुलाब के फूलों की खूब बिक्री हुई। युवाओं ने एक दूसरे को गुलाब देकर इजहार-ए-इश्क किया।
युवाओं ने वैलेंटाइन वीक मनाने के लिए कई दिनों से जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी थी। युवाओं ने अपने जज्बातों को जुबां देने के लिए गुलाब के फूलों से इजहार किया।
परिजनों और दोस्तों को भी गुलाब का फूल देकर रिश्ते की महक का एहसास कराया। विवाहित जोड़ों में फूल खरीदने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।
गिफ्ट गैलरियों पर आर्टिफिशियल गुलाब की लुभावनी रेंज की खूब खरीददारी की गई। आर्टिफिशियल गुलाब 35 रुपये से लेकर 300 रुपये तक उपलब्ध थे।
रेलवे रोड स्थित फूल बेचने वाले अजय कुमार ने बताया कि रोज डे पर गुलाब के फूलों की अच्छी खासी मांग थी। उन्होंने भी दिल्ली से स्पेशल फूल मंगाए थे।
अन्य फूलों की मांग तो कम रही लेकिन गुलाब के फूल ने खूब धूम मनाई। गुलाब के फूल की कली 20 से शुरू होकर 50 रुपये तक थी। जबकि बुके की कीमत 300 से 500 रुपये है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार क्रेज कम दिखाई दिया।