Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Roof of house blown off due to cylinder explosion in Hapur

Hapur: जोरदार धमाके के साथ फटा सिलेंडर, उड़ी मकान की छत; एक महिला हुई घायल

Fri, 15 Sep 2023 12:28 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 15 Sep 2023 12:28 PM IST
सार

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू राजीव विहार में शुक्रवार की सुबह को एक घर में जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। धमाके से घर की छत भी उड़ गई।

विज्ञापन
Roof of house blown off due to cylinder explosion in Hapur
हापुड़ में सिलेंडर फटने से उड़ी मकान की छत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू राजीव विहार में शुक्रवार की सुबह को एक घर में जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। धमाके से घर की छत भी उड़ गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ आग पर काबू पाया। इस हादसे में एक महिला घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


एनडीआरएफ की टीम गाजियाबाद में तैनात सुशांत परिवार के साथ मोहल्ला न्यू राजीव विहार में रहते हैं। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह को अचानक घर में रसोई गैस सिलेंडर में रखे सिलेंडर में आग लग गई और जोरदार आवाज के साथ सिलेंडर फट गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग सहम गए। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। इस हादसे में एक महिला वंदना घायल हो गई। वंदना को लोगों की मदद से आनन फानन में नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।धमाका इतना जोरदार था कि मकान की छत भी उड़कर मलबा दूर जा गिरा। गनीमत रही के आसपास के घरों को नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed