फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   roberry in cold drink godown

Hapur News: कोल्ड ड्रिंक के गोदाम से लाखों की चोरी

Thu, 06 Jun 2024 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 06 Jun 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
roberry in cold drink godown
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला स्थित रेलवे रोड पर फाटक के पास कोल्ड ड्रिंक के गोदाम को चोरों ने निशाना बना लिया। छत पर कूमल कर गोदाम में दाखिल हुए चोरों ने गल्ले में रखी लाखों रुपये की नकदी, स्टेबलाइजर, वाईफाई के राउटर चोरी कर लिए। गोदाम मालिक ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव बनखंडा निवासी अरुण त्यागी ने बताया कि उसका कुचेसर रोड चौपला में रेलवे फाटक के पास वंशिका ट्रेडर्स के नाम से कोल्ड ड्रिंक का गोदाम है। इसमें हापुड़ नगर के अहाता उग्रसैन निवासी अमित गोयल उसके साझेदार हैं। बुधवार की शाम को दोनों गोदाम का ताला लगाकर अपने-अपने घर चले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह दोनों जब गोदाम का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा और गल्ला टूटा पड़ा था। चोर छत से कूमल कर गोदाम में दाखिल हुए थे। चोर यहां से 1.65 लाख रुपये की नकदी, एसी को क्षतिग्रस्त कर उसके स्टेबलाइजर और वाइफाई के राउटर को चोरी कर ले गए। इससे पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे की वायर भी काट दी थी। पीड़ित ने बताया कि पिछले वर्ष 5 अगस्त में भी चोरों ने गोदाम से सवा लाख रुपये चोरी कर लिए थे। जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि चोरी का खुलासा करने के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed