फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Roadways worker raging.

मांगें मंजूर न होने पर भड़के रोडवेज कर्मी

Mon, 11 Jul 2016 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 11 Jul 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways worker raging.
गढ़ के एआरएम दफ्तर पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर रोडवेज कर्मचारियों ने सोमवार को हापुड़ बस अड्डा व गढ़ के एआरएम दफ्तर पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान 15 सूत्री मांगों का निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


साथ ही चेतावनी दी कि अविलंब मांगें मंजूर न होने पर चक्का जाम आंदोलन करेंगे। हापुड़ में प्रदर्शन के दौरान रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि आश्वासन के सिवा आज तक कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन


यह अब नहीं सहन किया जाएगा। परिषद के मंत्री राजकुमार ने कहा कि राज्य कर्मियों के साथ ही सातवें वेतन आयोग द्वारा संस्तुत वेतन, भत्ता व अन्य सुविधा का लाभ रोडवेज कर्मियों को दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न पदों के वेतनमानों में व्याप्त विसंगतियों का अविलंब निवारण हो। उन्होंने कहा कि मांगों का निस्तारण न होने पर नौ अगस्त को बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन होगा। सात सितंबर से लखनऊ में धरना प्रदर्शन होगा।

इस दौरान राजवीर सिंह, राजकुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, रविकांत, सत्यप्रकाश, अजय कुमार, अमित, संदीप कुमार, रोहित सिंह, अंकुर, शिवकुमार, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर, गढ़मुक्तेश्वर प्रतिनिधि के मुताबिक लंबित मांगें पूरी न होने पर सोमवार को रोडवेज कर्मचारियों ने एआरएम दफ्तर का घेराव कर प्रदर्शन किया, बाद में वहीं धरने पर बैठ गए। घेराव व प्रदर्शन की अगुवाई शाखा अध्यक्ष अवतार सिंह,


उपाध्यक्ष शिवकुमार, मंत्री अनिल कुमार, सहमंत्री सुमित कुमार ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि लगातार आश्वासन मिलने के बाद भी वेतन विसंगतियां दूर नहीं हो पा रही हैं। उप महामंत्री राजबल शर्मा ने कहा कि लंबित मांगें मंजूर न होने पर नौ अगस्त से बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

उधर, एआरएम आरके वर्मा ने मांग पत्र को अविलंब लखनऊ मुख्यालय को भिजवाने का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed