{"_id":"6831faf3c29c15544f0f808a","slug":"roadways-bus-shortage-hapur-news-c-135-1-hpr1001-124839-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नोएड़ा और दिल्ली मार्ग पर बसों की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नोएड़ा और दिल्ली मार्ग पर बसों की किल्लत
Sat, 24 May 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 24 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा मार्ग पर बसों की किल्लत के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण नौकरीपेशा लोगों को स्कूल, कॉलेज जाने वालों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों की बार बार शिकायत करने के बाद बसों के संचालन में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है।
हापुड़ रोडवेज डिपो से दिल्ली, नोएडा, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 132 अनुबंधित व निगम की बसों का संचालन होता है। दिल्ली, गाजियाबाद व नोएडा के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में शहर व आसपास के गांवों से लोग नौकरी, व्यवसाय व पढ़ने के लिए जाते है।
लंबी दूरी के मार्गों पर अधिकांश बसों का संचालन कौशांबी डिपो से किया जाता है। नोएडा मार्ग पर हापुड़ व नोएडा डिपो की सिर्फ नौ बसों का संचालन किया जाता है। लेकिन यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या कम हैं। इस कारण इन मार्गों पर यात्रियों को प्रतिदिन बसों की किल्लत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
सुबह सबसे अधिक परेशानी रहती है। बस के आते ही यात्री धक्कामुक्की करके चढ़ते हैं, चाहे फिर यात्री खुद चोटिल हो या फिर अन्य कोई। बसों की किल्लत के कारण यात्रियों को मजबूर डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि दिल्ली मार्ग पर पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन किया जा रहा है। नोएडा मार्ग पर भी बसों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद यात्रियों का सफर आसान बनेगा।