{"_id":"65fb173d2d6fa6aed50d8f96","slug":"roadways-bus-in-election-hapur-news-c-135-1-hpr1001-108847-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चुनाव ड्यूटी में जाएंगी रोडवेज बसें, यात्री होंगे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चुनाव ड्यूटी में जाएंगी रोडवेज बसें, यात्री होंगे परेशान
Wed, 20 Mar 2024 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। लोकसभा चुनाव के दौरान रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी में चली जाएंगी। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं परिवहन निगम के अधिकारी बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों की परेशानी दूर करने का दावा कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव में पुलिस बल ड्यूटी और मतदान कर्मियों को मतदान स्थलों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लिया जाएगा। पहले चरण से लेकर सातवें चरण के चुनाव तक रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी में व्यस्त रहेंगी, जिससे अगले दो माह तक यात्रियों को बसों की किल्लत से जूझना पड़ेगा।
पहला चरण 19 अप्रैल को होगा, जबकि जिले में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव से पूर्व ही बसों को चुनाव ड्यूटी में रवाना कर दिया जाएगा। फिलहाल होली के बाद प्रशासन की मांग के अनुसार बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा जाएगा। चुनाव और शांति व्यवस्था के चलते बसों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव के लिए जितनी बसों की मांग की जाएगी, उतनी बसें चुनाव ड्यूटी में भेज दी जाएंगी। शेष बसों के फेरे बढ़ाकर सभी मार्गों पर बसों का संचालन कराकर यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।