फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   roadways bus for mahakumbh

Hapur News: कल से महाकुंभ के लिए रवाना होंगी रोडवेज बसें

Sat, 18 Jan 2025 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 18 Jan 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
roadways bus for mahakumbh
हापुड़। प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए परिवहन निगम की बसें सोमवार से रवाना होंगी। अलग-अलग तिथियों में हापुड़ डिपो से 100 बसें महाकुंभ में भेजी जानी है, जिसकी अधिकारियों ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

हापुड़ डिपो से लखनऊ, बरेली, सीतापुर, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 129 अनुबंधित और निगम की बसों का संचालन होता है। परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र में अतिरिक्त बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके लिए हापुड़ रोडवेज डिपो से 100 बसें मांगी गई है। सभी बसों को भगवा रंग में रंगा गया है और कुंभ का प्रचार प्रसार करने वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही बसों में म्यूजिक सिस्टम को भी दुरुस्त किया गया है, जिससे बसों में यात्रा करने वाले श्रद्धालु भजन सुनेंगें। 13 जनवरी से प्रयागराज महाकुंभ प्रारंभ हो गया है और दिन प्रतिदिन महाकुंभ में भीड़ बढ़ती जा रही है। दूसरे चरण के लिए डिपो से बसें भेजने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि सोमवार को 20 बसें प्रयागराज महाकुंभ के लिए भेजी जाएंगी, बसों का संचालन वहीं से होगा। 24 जनवरी तक करीब 100 बसों को महाकुंभ में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed