{"_id":"57cee6dc4f1c1bb030318e30","slug":"roadways-bus-canteen-fun-take-on-ac","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोडवेज बस अड्डे पर लें एसी कैंटीन का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोडवेज बस अड्डे पर लें एसी कैंटीन का मजा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 06 Sep 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
up roadways
- फोटो : demo pic
रोडवेज बस अड्डे से हापुड़ डिपो की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब भोजन के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। वजह, बस अड्डा परिसर में बन रहे एसी कैंटीन में अब उन्हें उचित दरों पर भोजन मिल सकेगा। कैंटीन का निर्माण तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
फिलहाल रोडवेज बस अड्डे से सफर करने वाले यात्रियों को खाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। बस अड्डे के बाहर लगने वाले ठेलों पर यात्री मजबूरी में खराब गुणवत्ता का भोजन करते हैं। ऐसे में कई बार उनका स्वास्थ्य भी बिगड़ जाता है।
विज्ञापन
परिवहन निगम ने यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराने के लिए बस अड्डे में वातानुकूलित कैंटीन बनवाने का निर्णय लिया है। इसका टेंडर हो चुका है और कैंटीन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में अब यात्रियों को जल्द ही उचित दर पर कैंटीन में स्वच्छ और बेहतर गुणवत्ता युक्त भोजन मिल सकेगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि यात्रियों व शहरवासियों को अच्छी गुणवत्ता का भोजन मिल सके, इस उद्देश्य से कैंटीन का निर्माण कराया जा रहा है। यहां यात्रियों को उचित मूल्य पर बेहतर भोजन मिलेगा।