फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   road jam

पुलिस का प्लान नहीं आया काम, हाईवे रहा जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:45 AM IST
सार

पुलिस का प्लान नहीं आया काम, हाईवे रहा जामगढ़मुक्तेश्वर।करीब तीन लाख से अधिक श्रद्धालु ब्रजघाट पहुंचें हैं, जिससे वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।जिसके चलते वाहन सवारों को हाईवे पर चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
road jam

विस्तार

पुलिस का प्लान नहीं आया काम, हाईवे रहा जाम
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे 9 पर ब्रजघाट में पितृ विसर्जनी अमावस्या को लेकर आठ घंटे जाम में फंसे रहे वाहन। जबकि पुलिस प्रशासन ने दो दिन पहले ही अमावस्या को लेकर जाम से निपटने के लिए प्रबंध किए थे, उसके बावजूद भी पुलिस का प्लान नाकाम साबित हुआ।
रविवार को पितृ विसर्जनी अमवस्या को लेकर पुलिस प्रशासन ने पहले से ही कमर कस ली थी, लेकिन उसके बावजूद भी नेशनल हाईवे करीब तीन किलोमीटर तक जाम से पटा रहा। जाम में फंसे वाहन सवारों के गर्मी के कारण पसीने छूट गए। सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक भीषण जाम की स्थिति रही। क्योंकि श्राद्ध खत्म होने पर पितृ विसर्जनी अमावस्या आती है, जिसके बाद से नवरात्र प्रारंभ हो जाते हैं। जिसको लेकर ब्रजघाट में लोग अपने पितृों की पूजा कराने पहुंचे। करीब तीन लाख से अधिक श्रद्धालु ब्रजघाट पहुंचें हैं, जिससे वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पलवाड़ा रोड, गंगा पुल, हाईवे पूरी तरह से जाम से पटा दिखाई दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगा पुल से ब्रजघाट चेक पोस्ट तक वाहन पार्किंग बनाई दी। अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग में बारिश होने के कारण जलभराव हो रहा था, इसलिए करीब सात सौ मीटर तक हाईवे पर पार्किंग बनानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रखे रह गए संकेतक बोर्ड
पुलिस ने वाहन सवारों को रूट डायवर्जन के लिए संकेतक बोर्ड बनवा तो लिए थे, लेकिन उनका कोई उपयोग नहीं हुआ। जिसके चलते वाहन सवारों को हाईवे पर चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्योंकि संकेतक बोर्ड के न लगने के कारण लोग असमंजस में रह गए और जिस रूट पर जाना था, उनसे अलग रूट के लिए निकल गए।

क्या बोले अधिकारी
पितृ विसर्जनी अमावस्या को लेकर पुलिस द्वारा तैयार की गई रूपरेखा के अनुसार काम किया गया। भारी वाहनों का प्रवेश न होने से काफी लाभ मिला, इसके अतिरिक्त वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम की स्थिति रही, जिसको खुलवाने के लिए ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी सतर्क रहे। पवन कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed