फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   road construction

Hapur News: 19.02 करोड़ से अमीरपुर से जारचा मार्ग का होगा चौड़ीकरण

Thu, 06 Feb 2025 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 06 Feb 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
road construction
धौलाना। अमीरपुर से जारचा तक जाने वाला मुख्य मार्ग का 19.02 करोड़ से चौड़ीकरण होगा। बृहस्पतिवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया। एकमुश्त व्यवस्था योजना के अंतर्गत इसका निर्माण हो रहा है, इसके बनने से हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिंह सिसौदिया ने बताया कि क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास का पहला मापदंड बेहतर मार्ग होता है। एकमुश्त व्यवस्था योजना के अंतर्गत राज्यपाल द्वारा प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति के माध्यम से 13.71 किमी का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य शुरू किया गया है। विभागीय व्यय वित्त समिति द्वारा सड़क का पांच वर्षीय अनुरक्षण व अनुमोदित लागत 19.02 करोड़ से किया जाएगा। जिसमें 9.51 लाख की लागत से 13.71 किमी सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा। मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह मार्ग दादरी से बिसाहड़ा, प्यावली रसूलपुर, एनटीपीसी, ऊंचा गांव से धौलाना, खगौड़ा होते हुए जारचा को जाता है।
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर के विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि जिले की अंतिम सीमा से जुड़े दादरी क्षेत्र के इन गांवों का मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर पड़ा है। अब इस मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद महेश शर्मा, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, नरेंद्र भाटी, मंडल अध्यक्ष धीर सिंह राणा, प्रधान प्रदीप सिसौदिया, खंगौड़ा भीष्म शर्मा, अशोक राणा, युधिष्ठिर सिसौदिया, विनय अग्रवाल, प्रधान रिंकू बंसल व अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed