फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   road construction from 3.85 crore

Hapur News: 3.85 करोड़ से होगा सड़कों और नालों का निर्माण

Fri, 17 Oct 2025 11:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 17 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
road construction from 3.85 crore
हापुड़। नगर पालिका 3.85 करोड़ से शहर के कई मोहल्लों में सड़कों और नालियों का निर्माण कराएगी। ये कार्य राज्य वित्त आयोग, 15 वें वित्त आयोग, अवस्थापना विकास निधि, जल निकासी व सीवरेज योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना और स्वच्छ भारत मिशन से प्राप्त धनराशि से होंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं। दिवाली के बाद निर्माण कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन

पालिका द्वारा 21.77 लाख से गढ़ रोड फ्लाई ओवर के नीचे मीनाक्षी रोड पर सड़क के दोनों ओर महमाई मंदिर तक साइड पटरी, 18.61 लाख से गढ़ रोड पर महेंद्र शोरूम के पीछे मुख्य मार्ग तक नाली व सीसी सड़क, 29.32 लाख से मोहल्ला गणेशपुरा में चौपाल से नाली व इंटरलॉकिंग सड़क, 16.09 लाख से मोहल्ला चमरी में चामंड वाली गली में नाली व सीसी सड़क, 23.54 लाख से मोहल्ला कृष्णा विहार की गली नंबर चार में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क, 30.73 लाख से मोहल्ला काशीनाथनगर में मंदिर से नाली व इंटरलॉकिंग सड़क, 41.27 लाख से मोहल्ला मोती कॉलोनी की गलियां व इंटरलॉकिंग सड़क, 28 लाख से मोहल्ला रफीकनगर की गई गलियों में नाली व सीसी सड़क, 17.48 लाख से मोहल्ला पीरबाउद्दीन में नाली व सीसी सड़क, 19.34 लाख से रामपुर रोड स्थित एसटीपीसी सेंटर के बाहर इंटरलॉकिंग सड़क, 35.64 लाख से मोहल्ला हरद्वारी नगर में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क और 27 लाख से मोहल्ला भगवानपुरी में नाली व सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि आने वाले दिनों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य शहर में कराए जाएंगे। दिवाली और इसके बाद सभी कार्यों का शिलान्यास होगा। इससे शहर के हजारों लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्री गंज रोड का होगा निर्माण
38.78 लाख से रेलवे रोड के तिराहे पर देवी मंदिर के पास जूस की दुकान से कचहरी के सामने होते हुए तहसील चौराहे के पास तक हॉटमिक्स सड़क का निर्माण होगा। इसके अलावा 37.38 लाख से मोहल्ला मोरपुरा व चेतनपुरा में डॉ भीमराव अंबेडकर चौपाल का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed