{"_id":"6787e62aa09c93c0d50db382","slug":"road-by-130-crore-hapur-news-c-306-1-gha1001-112070-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गढ़ में 1.30 करोड़ की लागत से बनेगी तीन सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गढ़ में 1.30 करोड़ की लागत से बनेगी तीन सड़क
Wed, 15 Jan 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 15 Jan 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। पालिका क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों का जल्द निर्माण होने जा रहा है। नगर के वार्ड 14, नौ और 20 में 1.30 करोड़ से तीन सड़कों का निर्माण होगा। बुधवार को पालिका चेयरमैन राकेश कुमार बजरंगी और विजय शर्मा ने विधिवत रूप से तीनों सड़कों का शिलान्यास किया।
पालिका चेयरमैन राकेश बजरंगी ने बताया कि वार्ड 14 में 98 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा वार्ड नौ और 20 में इंटरलॉक टाइल्स का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। जिनके निर्माण में करीब 32 लाख की लागत आएगी। यह सड़कें काफी समय से क्षतिग्रस्त थीं, जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। लोगों की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए बोर्ड बैठक में तीनों रास्तों के निर्माण का प्रस्ताव पारित कराया गया। जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर सड़क निर्माण चालू करा दिया गया है। इस दौरान रमन शर्मा, रामपाल सिंह, कुसुम यादव, मनीष, विनय यादव, दुष्यंत, महेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।