फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   RLD will be important roll.

हापुड़ सीट पर रालोद का रोल रहेगा महत्वपूर्ण

Thu, 19 Jan 2017 08:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 19 Jan 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
RLD will be important roll.
चुनाव - फोटो : DEMO PIC

समाजवादी पार्टी का रालोद से गठबंधन नहीं होने पर हापुड़ विधान सभा सीट पर भाजपा को लाभ मिल सकता है। हापुड़ सीट पर रालोद का रोल महत्वपूर्ण रहने की संभावना है। राष्ट्रीय लोकदल में अधिकांश मतदाता जाट हैं।

विज्ञापन


हालांकि जाटों के अलावा अन्य जातियों त्यागी, ब्राह्मण, ठाकुर और मुस्लिम किसान भी रालोद से काफी जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि रालोद के पास भी मतदाताओं का ठीकठाक वोट बैंक है।
विज्ञापन


पिछले विधान सभा चुनाव में रालोद ने कांग्रेस से गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। ऐसे में बसपा से जुड़े मुस्लिम मतदाताओं ने भी एनवक्त पर पाला बदलकर कांग्रेस को वोट दिया था,
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि उन्हें हापुड़ विधान सभा क्षेत्र के करीब 30 हजार जाट मतदाताओं का रुझान कांग्रेस की ओर दिखायी पड़ रहा था। नतीजतन, मतदान के दिन बसपा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह के हाथों से अचानक मुस्लिम वोट बैंक खिसक गया और उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।

जबकि वह दो बार आसानी से बसपा के विधायक चुने गए थे। यूपी में इस बार कांग्रेस ने रालोद से नहीं बल्कि सपा से गठबंधन किया है। हालांकि पहले रालोद की इन दोनों दलों से गठबंधन की वार्ता चल रही थी,

लेकिन मुजफ्फरनगर कांड को लेकर सपा ने रालोद से गठबंधन करने से फिलहाल हाथ खींच लिया है। ऐसे में रालोद से जुड़े मतदाता गुस्से में कांग्रेस और सपा गठबंधन प्रत्याशी को कम वोट देकर अपने नेता के अपमान का बदला लेने का हर संभव प्रयास करेंगे।

फिलहाल कांग्रेस से गजराज सिंह और सपा से तेजपाल प्रमुख के नाम हापुड़ विधान सभा सीट से घोषित हैं। माना जा रहा है कि वर्तमान कांग्रेस विधायक गजराज सिंह को ही गठबंधन का टिकट मिलेगा क्योंकि वह राजनैतिक अनुभव के आधार पर तेजपाल पर भारी पड़ रहे हैं,

लेकिन अगर रालोद का कांग्रेस, सपा से गठबंधन नहीं हुआ तो गजराज सिंह को जीतने के लिए एड़ी चोटी के जोर लगाने होंगे। क्योंकि ऐसे में रालोद समर्थित मतदाता निर्णायक भूमिका में आ जाएंगे और इसका लाभ भाजपा को भी मिल सकेगा।


इसका कारण यह है कि रालोद कार्यकर्ताओं का बसपा कार्यकर्ताओं से हमेशा छत्तीस का आंकड़ा रहता है। वैसे भी बसपा के घोषित प्रत्याशी श्रीपाल राजनीति में नए हैं। कुल मिलाकर ऐसा लगता है कि हापुड़ विधान सभा सीट पर रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा, प्रत्याशी कोई भी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed