फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rld chief jayant chaudhary says that lakhimpur farmers Martyrdom will empower us

लखीमपुर खीरी बवाल: रालोद प्रमुख जयंत चौधरी बोले, किसानों की शहादत बनेगी हमारी ताकत

Thu, 07 Oct 2021 04:54 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 07 Oct 2021 04:54 PM IST
सार

रालोद प्रमुख ने गुरुवार को अपने दादा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जन्मभूमि ग्राम नूरपुर से यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज कर दिया।

विज्ञापन
rld chief jayant chaudhary says that lakhimpur farmers Martyrdom will empower us
अपने दादा और पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जन्मभूमि नूरपुर में जनआशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ के मौके पर रालोक प्रमुख जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने गुरुवार को कहा कि लखीमपुर खीरी के किसानों की शहादत हमारी ताकत बनेगी। मरते दम तक इन किसानों का नाम हमें याद रखना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार लोकतंत्र की हत्या कर किसानों की आवाज को दबा रही है। लेकिन अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, मरते दम तक किसानों की लड़ाई लड़ूंगा।
विज्ञापन


अपने दादा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जन्मभूमि ग्राम नूरपुर से जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि गांव नूरपुर वह भूमि है जहां मेरे दादा का जन्म हुआ था। इस लड़ाई की शुरुआत करने के लिए मैं अपनों के बीच आशीर्वाद लेने आया हूं। मरते दम तक किसानों की लड़ाई लड़ूंगा।
विज्ञापन


रालोद 31 अक्तूबर को जारी करेगी संकल्प पत्र
अपने करीब 20 मिनट के भाषण में उन्होंने सरकार को गन्ना भुगतान, बिजली बिल, रोजगार व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर घेरा। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार बनने पर किसानों को किसान दिवस पर एक मुश्त 15 हजार रुपये सम्मान निधि देने का वादा किया। रालोद 31 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed