{"_id":"6a8f211a686055b7ca0310d6","slug":"rise-in-malaria-cases-alongside-viral-fever-hapur-news-c-135-1-hpr1005-147271-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: वायरल बुखार के साथ बढ़े मलेरिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: वायरल बुखार के साथ बढ़े मलेरिया के मरीज
विज्ञापन
हापुड़। बदलते मौसम के बीच जिले में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इसके साथ ही मलेरिया के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। बुधवार को एक अन्य मरीज में मलेरिया की पुष्टि हुई। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 12 हो गई है।
बुधवार को जिला अस्पताल और सीएचसी की ओपीडी में 2025 मरीज पहुंचे, इनमें 60 प्रतिशत के करीब मरीज बुखार से पीड़ित थे। जिले में गढ़ रोड स्थित सीएचसी में सबसे अधिक करीब 1500 मरीज इलाज कराने पहुंचे हैं। बुखार के कई मरीजों को अस्पताल में भर्ती भी किया गया।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए लार्वा नष्ट करने का अभियान चलाया जा रहा है और फागिंग कराई जा रही है।
सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अशरफ ने बताया कि इन दिनों में बुखार होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लें और आवश्यकता पड़ने पर रक्त की जांच अवश्य कराएं। घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, साफ-सफाई रखें और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं।