फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rinku postmartem report

Hapur News: फंदे पर लटकने से हुई थी रिंकू की मौत

Thu, 24 Jul 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 24 Jul 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
rinku postmartem report
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड गांव अच्छेजा स्थित पीर के पीछे पेड़ पर फंदे से लटकने से रिंकू की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। 15 जुलाई को आगरा में क्रिकेट टूर्नामेंट खेलकर आने के बाद रिंकू अवसाद में बताया जा रहा था। दिल्ली रोड गांव अच्छेजा स्थित पीर के पीछे गांव निवासी दीपक त्यागी के खेत में मंगलवार की सुबह पेड़ पर फंदे से युवक का शव लटकने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी थी। शव की पहचान पिलखुवा के गांव छिजारसी निवासी रिंकू (22) के रूप में की थी। मृतक के पिता परमानंद ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे उनके पुत्र रिंकू उनके पास आए और सौ रुपये लेकर किसी काम से हापुड़ जाने की बात कही थी। देर शाम तक न लौटने पर उन्होंने रिंकू को काफी तलाश किया था, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा था। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को उनके पुत्र रिंकू आगरा में क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने गए थे। 19 जुलाई को लौटने के बाद रिंकू अवसाद में था। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रिंकू की मौत लटकने के कारण हुई है। पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed