Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rinkle Baliyan of Hapur sacrificed her life in the Doda accident.

डोडा हादसे में हापुड़ के रिंकल बालियान बलिदान: आज पैतृक गांव लाया जाएगा पार्थिव शरीर, यहीं होगा अंतिम संस्कार

Fri, 23 Jan 2026 12:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 23 Jan 2026 12:48 PM IST
सार

रिंकल बालियान के भाई ऋषभ भी सेना में कार्यरत हैं। वर्ष 2019 में रिंकल का विवाह रिंकी बालियान के साथ हुआ था। वह अपने पीछे अपनी पत्नी रिंकी, तीन वर्षीय पुत्री जस्सू और एक वर्षीय पुत्र को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
Rinkle Baliyan of Hapur sacrificed her life in the Doda accident.
रिंकल बालियान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को सेना का एक कैस्पिर वाहन खाई में गिरने से हुए हादसे में हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव भटैल निवासी 27 वर्षीय हवलदार रिंकल बालियान बलिदान हो गए। रिंकल वर्ष 2016 में 72 आर्म्ड यूनिट आर्मी में भर्ती हुए थे और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर आरआर में चल रही थी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर रिंकल अपनी यूनिट के साथ रुटीन गश्त चेकिंग के दौरान एक वाहन में सवार थे। इसी बीच उनका कैस्पिर वाहन अनियंत्रित होकर करीब दो सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए और बलिदान हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos

रिंकल बालियान के भाई ऋषभ भी सेना में कार्यरत हैं। वर्ष 2019 में रिंकल का विवाह रिंकी बालियान के साथ हुआ था। वह अपने पीछे अपनी पत्नी रिंकी, तीन वर्षीय पुत्री जस्सू और एक वर्षीय पुत्र को छोड़ गए हैं। आज दोपहर करीब दो बजे उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव भटैल पहुंचेगा, जहां सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed