{"_id":"69b1a38a189f4fffaf05d593","slug":"rg-saini-cricket-club-won-the-match-by-ten-wickets-hapur-news-c-135-1-hpr1003-138215-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आरजी सैनी क्रिकेट क्लब ने दस विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आरजी सैनी क्रिकेट क्लब ने दस विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
हापुड़। गांव धनौरा स्थित के-9 क्रिकेट अकादमी के मैदान पर आरजी सैनी क्रिकेट क्लब और महादेव क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में आरजी सैनी क्रिकेट क्लब ने दस विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
महादेव क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 172 रन बनाए। इसमें पुष्कर गर्ग ने 35 रन, अभिषेक सिंघल ने नाबाद 29 रन, अन्नू ने नाबाद 35 रन का योगदान दिया। आरजी सैनी क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशीष धामा ने तीन विकेट, सौरभ कुमार, कार्तिक गहलौत ने एक-एक विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे आरजी सैनी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने मात्र 14 ओवर में ही बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर दस विकेट से मैच जीत लिया। इसमें रवि सिंह ने नाबाद 65 रन, अभिजीत सिंह ने नाबाद 20 रन और स्पाइसी स्पाइक चोटिल होने के कारण नाबाद 75 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया।