{"_id":"6609ef99731527c78101be64","slug":"resurrection-day-of-jesus-christ-celebrated-hapur-news-c-306-1-gha1001-105861-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: धूमधाम से मनाया गया यीशु मसीह का पुनरुत्थान दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: धूमधाम से मनाया गया यीशु मसीह का पुनरुत्थान दिवस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। रविवार को भगवान यीशु मसीह का पुनरुत्थान दिवस नगर में धूमधाम से मनाया गया। ईसाई समुदाय से जुड़े धर्म प्रेमियों ने प्रार्थना सभा में भाग लिया।
रविदास चौक पर विक्रांत पोलाक के आवास पर ईस्टर पर्व मसीही संस्कारों के बीच श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. शोएब भी शामिल हुए। मैथोडिस्ट चर्च में ईस्टर की विशेष प्रार्थना सभा हुई, जिसमें पास्टर क्रिस्टोफर सिंह और पास्टर अर्चना सिंह ने पवित्र बाइबल ग्रंथ के माध्यम से यीशु मसीह के पुनरुत्थान अर्थात मृतकों में से पुनर्जीवित होने की गाथा का वर्णन कर धर्म प्रेमियों को भाव विभोर कर दिया। अर्चना सिंह ने कहा कि यीशु के पुनर्जिवित होने के संबंध में मती, मरकुस, लूका, युहन्ना जैसी पुस्तकें ठोस गवाही देती हैं। प्रभु यीशु ने क्रूस पर बलिदान देने के दौरान तीसरे दिन पुनर्जीवित होने का वचन दिया था, जिसे ईस्टर के दिन चरित्रार्थ कर दिखाया था। जिस दिन यीशु संसार का न्याय करने आएंगे, वहीं कयामत का दिन और सबसे बड़ा सामूहिक पुनरुत्थान होगा। इस दौरान सभी की खुशहाली समेत प्राकृतिक आपदाओं और महामारी से पूरे विश्व को निजात दिलाने व अमन-चैन की कामना की गई और प्रभु यीशु से जुड़े भजन गाए गए। इस मौके पर लकी, मुकेश कौशिक, दीदार चरण, नीरज सिंह, सचिन, विक्रांत, मर्सी, श्रेया, निष्कर्ष, अभिनव, तुषार, बीना मसीह, अंजू कौशिक, माही समेत अन्य लोग मौजूद रहे।