{"_id":"58175bea4f1c1bc032435a30","slug":"remember-indira-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया याद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को किया याद
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 31 Oct 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी को किया याद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शिवपुरी में कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभानी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक गजराज सिंह ने कहा कि हमें इंदिरा जी के आदर्शों पर चलकर भारत को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रयास करने चाहिए। प्रदेश महामंत्री विजय गोयल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को आत्मनिर्भर बनाया।
विज्ञापन
उन्होंने देश को विश्व में उन्नत राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया। जिलाध्यक्ष अयाजुद्दीन ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कांग्रेस की सरकार ने हमेशा से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इंदिरा गांधी ने ही पाकिस्तान के दो टुकड़े कर अगल बांग्लादेश बना दिया।
विज्ञापन
शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि उन्हें पूरे विश्व में आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। उनके जैसी कार्यशाली से सभी प्रभावित थे।
इस दौरान सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें भी याद किया। इस दौरान हरीश सूरी, सेंसरपाल, मनोज शर्मा, संजीव त्यागी, बदरुद्दीन कुरैशी, उमेश त्यागी, सुशील शास्त्री मौजूद रहे।