फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Remained suffer geezer.

नहीं मिला वार्ड, सीएमओ ऑफिस के सामने तड़पती रहीं वृद्धा

Mon, 19 Dec 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 19 Dec 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
Remained suffer geezer.
सीएमओ ऑफिस के सामने तड़पती रहीं वृद्धा - फोटो : अमर उजाला

सरकार भले ही जिला अस्पताल में मरीजों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का सपना देख रही हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अफसर मरीजों के प्रति कोई हमदर्दी नहीं दिखा रहे हैं। सोमवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर ही तपेदिक से पीड़ित एक वृद्धा घंटों तड़पती रहीं,

विज्ञापन


लेकिन अफसरों ने उनकी कोई सुध नहीं ली। मजबूरी में तड़पती वृद्धा को उनके परिजन ठंड में एक चबूतरे पर लिए बैठे रहे। डीएम के गोद लिए गांव ट्याला निवासी 60 वर्षीय छोटी तपेदिक से पीड़ित हैं, उनका इलाज कोठीगेट स्थित राजकीय महिला अस्पताल परिसर में बने टीबी सैंटर पर चल रहा है।
विज्ञापन


छोटी सोमवार को इलाज के लिए अस्पताल पहुंची तो चिकित्सकों ने खून जांच की रिपोर्ट गढ़ रोड स्थित सीएचसी से लाने को बोला। इस पर परिजनों ने मरीज की हालत खराब होने के संबंध में चिकित्सकों को जानकारी दी और उन्हें वार्ड में भर्ती कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर चिकित्सकों ने पीड़िता को बाहर इंतजार करने के लिए बोला। परेशान परिजन सीएमओ कार्यालय के बाहर बने चबूतरे पर तड़पती वृद्धा को लिए घंटों बैठे रहे। सुबह 10.30 से दोपहर एक बजे तक परिजन छोटी को ठंड में लेकर चबूतरे पर बैठे रहे।

खास बात यह है कि सीएमओ ऑफिस के ठीक सामने वृद्धा को वहां से गुजरते स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी देख रहे थे, लेकिन किसी ने राहत दिलाने के बारे में नहीं सोचा। वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने बताया कि डॉट सेंटर पर मरीज को भर्ती करने की व्यवस्था नहीं है।


फिर भी किसी मरीज की इस तरह अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीबी अस्पताल शुरू हो गया है, अब मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed