{"_id":"6609ee9de60470faf502f8e4","slug":"relief-fees-will-not-increase-at-toll-plaza-right-now-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109163-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : टोल प्लाजा पर अभी नहीं बढ़ेगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : टोल प्लाजा पर अभी नहीं बढ़ेगा शुल्क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़/ब्रजघाट। जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिले के तीनों टोल प्लाजा पर 31 मार्च से होने वाले टोल शुल्क की दरों में बदलाव फिलहाल टल गया है। बताया जा रहा है कि आचार संहिता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब टोल शुल्क कब बढ़ाया जाएगा, यह स्थिति स्पष्ट नहीं है।
जिले के तीनों टोलों पर 31 मार्च की अर्ध रात्रि से पांच प्रतिशत टोल दरों का इजाफा किया जाना था। सभी टोल प्लाजा द्वारा अपनी निर्धारित रेट लिस्ट भी जारी कर दी गई थी। अधिकारियों ने अपनी दूसरी तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन अब इस पर रोक लग गई है।
गढ़ टोल प्लाजा के कार्यवाहक प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा पर शुल्क में बढ़ोतरी प्राधिकरण के डब्लयूपीआई रेटिंग के हिसाब से की गई थी। शुल्क की नई दरें एक अप्रैल को लागू करने के लिए आदेश पर जारी कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हल्के घरेलू और वाणिज्यिक वाहनों से लिए जाने वाले शुल्क (टोल टैक्स) को बढ़ाए जाने के लिए उनसे लेने वाले शुल्क की राशि का शासनादेश भी जारी कर दिया गया था। आदेश प्राप्त होने के बाद ही टोल प्लाजा पर नए शुल्क वसूलने के लिए कंप्यूटर में भी फीडिंग कराए जाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन, रविवार को सीओओ आईएचएमसीएल ने संबंधित पीआईयू रियातीग्राही और टोलिंग एजेंसियों से प्राप्त नए टोल टैरिफ को अपडेट नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आदेश दिए गए है कि सभी सिस्टम में सामान्य किराए मासिक पास स्थानीय पास और स्थानीय टैरिक सहित पूराने किराए की लिया जाए। यही स्थिति जिले के छिजारसी और कुराना टोल प्लाजा की भी है। ऐसे में जिले के लोगों को कुछ दिन इससे राहत रहेगी। अग्रिम आदेशों तक पुरानी दरों पर टोल वसूला जाएगा।
विज्ञापन
आज से दूसरी कंपनी करेगी छिजारसी टोल प्लाजा का संचालन
छिजारसी टोल प्लाजा पर दरें भले ही न बढ़ी हों लेकिन अब इसका संचालन दूसरी कंपनी करेगी। अब तक संचालन कर रही महाराष्ट्र की सहाकार ग्लोबल कंपनी के प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि एक अप्रैल 2024 से प्लाजा का संचालन सिंगापुर की क्यूब हाईवे कंपनी द्वारा किया जाएगा। क्यूब हाईवे के लिए आगामी 20 साल के लिए 7701 करोड़ रुपये में टेंडर हुआ है। विगत जुलाई से टोल प्लाजा पर वाहन से टैक्स वसूलने का काम महाराष्ट्र की सहाकार ग्लोबल कंपनी द्वारा किया जा रहा था। अब इसमें बदलाव कर दिया गया है। ऐसे में टोल पर अधिकतर नया स्टाफ भी नियुक्त किया जाएगा।