{"_id":"6aa588d422f5c4498d0623fe","slug":"relatives-outraged-as-hospital-operator-reneges-on-compensation-stage-road-blockade-hapur-news-c-135-1-hpr1001-148269-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अस्पताल संचालक के मुआवजे से मुकरने पर भड़के परिजन, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अस्पताल संचालक के मुआवजे से मुकरने पर भड़के परिजन, लगाया जाम
विज्ञापन
धौलाना में सड़क पर जाम लगाते मृतक के परिजन। संवाद
धौलाना। कपूरपुर थाना क्षेत्र के समाना गांव में मरीज की मौत का मामला चौथे दिन भी शांत नहीं हुआ। शनिवार को मृतक के परिजन एक बार फिर अस्पताल के सामने पहुंच गए और प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की। अस्पताल संचालक के मुआवजा देने से इन्कार करने पर नाराज परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार गोशाला में काम करने वाले मदन गिरी की चार दिन पहले समाना स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार शाम अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी थी।
उस दौरान पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल संचालक करण कुमार ने परिजनों को ढाई लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया था। परिजनों का आरोप है कि दो दिन बाद जब वह दोबारा अस्पताल पहुंचे तो संचालक ने मुआवजा देने से साफ इन्कार कर दिया। आश्वासन से मुकरने की बात सामने आने पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने शनिवार को दोबारा अस्पताल के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और स्थिति संभाली। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।