{"_id":"5786457e4f1c1b1b0813ed87","slug":"rehan-public-school-van-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहान पब्लिक स्कूल की वैन में लगी आग, 3 बच्चे झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहान पब्लिक स्कूल की वैन में लगी आग, 3 बच्चे झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 13 Jul 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
स्कूल की सीएनजी वैन में अचानक आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर लौट रही गढ़ रोड स्थित रेहान पब्लिक स्कूल की सीएनजी वैन में अचानक आग लग गई, जिसमें तीन मासूम गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा दोयमी-जरौठी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। वैन में करीब 14 बच्चे और एक शिक्षिका सवार थीं। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के जरौठी रोड स्थित रेहान पब्लिक स्कूल वैन के चालक सबली निवासी शिवम बुधवार को शिक्षिका नीता के साथ सबली, शिवगढ़ी और अर्जुन नगर के 14 बच्चों को लेकर निकला।
विज्ञापन
जैसे ही वैन दोयमी से जरौठी की तरफ जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर के पास पहुंची अचानक वैन में लपटे निकलने लगी, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई। चालक ने तुरंत वैन रोक कर बच्चों को उतारने लगा
लेकिन आग की चपेट में आकर सबली निवासी कपिल का कक्षा दो में पढ़ने वाला बेटा लक्ष्य, शिवगढ़ी निवासी धर्मवीर का चौथी कक्षा में पढ़ने वाला बेटा लकी और शिवगढ़ी के ही विनोद का तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला बेटा अरुण झुलस गए।
शोर सुनकर राहगीरों ने आग पर काबू पाया और वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकालकर प्रधानाचार्या को घटना की सूचना दी। इसके बाद घायल बच्चों को पास के देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे की सूचना पर तहसीलदार सुभाष सिंह, देहात पुलिस, प्रधानाचार्या श्वेता मनचंदा और अन्य शिक्षिकाएं मौके पर पहुंच गईं। चिकित्सकों का कहना है कि बच्चे 8 से 10 फीसदी तक झुलसे हुए हैं। उनके पैर ही आग की चपेट में आए हैं।
प्रधानाचार्या का कहना है कि जर्जर मार्ग होने के कारण आग लगने की जानकारी मिली है। बच्चों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल बच्चों का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
सीओ सिटी विशाल यादव का कहना है कि मामले की जानकारी मिलते ही देहात पुलिस को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच शुरू करा दी गई है।
स्कूली वैन में झुलसे तीन बच्चों के परिजनों को हादसे के एक घंटे बाद स्कूल प्रशासन ने सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल की ओर दौड़ पड़े, जहां दर्द से छटपटाते बच्चों को देखकर उनमें रोष फैल गया।
रेहान पब्लिक स्कूल प्रशासन की इस पूरे मामले में भारी लापरवाही सामने आई हैं। जिस स्कूली वैन में यह हादसा हुआ है, उसमें आठ लोगों के बैठने की जगह होती है लेकिन वैन में शिक्षिका सहित 15 बच्चे सवार थे।