{"_id":"63f8e7157a791a7e72076a39","slug":"registration-in-gst-hapur-news-c-30-1-39061-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती का असर : एक साल में 2782 ने कराया जीएसटी का पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती का असर : एक साल में 2782 ने कराया जीएसटी का पंजीकरण
विज्ञापन
हापुड़। राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) द्वारा टैक्स चोरी के मामले में पिछले कुछ दिनों में हुई सख्ती का असर दिखा है। एक वर्ष के अंदर विभाग द्वारा दस से अधिक बड़े प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 20 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी थी। ऐसे में कार्रवाई के डर से वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक 2782 नई फर्म ने जीएसटी का पंजीकरण कराया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष करीब 35.5 करोड रुपये का कर भी ज्यादा मिला है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में विभाग में पंजीकृत 6218 फर्मों से 117.06 करोड़ रुपये का राजस्व वसूरा गया था। इसके बाद विभाग की टीम द्वारा गुपचुप तरीके से सर्वे कराकर छोटी-बड़ी करीब 1200 ऐसी फर्म को चिन्हित किया था, जो टैक्स के दायरे में आने के बावजूद पंजीकरण की स्थिति से बाहर थी। इसके बाद जीएसटी की टीमों द्वारा जिले में कार्रवाई शुरू की गई थी। पिछले एक वर्ष में ऐसे प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए। इनमें से दस से अधिक बड़ी फर्म पर कार्रवाई करते हुए 20 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी पकड़ी गई। (संवाद)
सख्ती के बाद पंजीकरण में आई तेजी
विभागीय अधिकारियों की माने तो विभाग द्वारा समय-समय पर होने वाली कार्रवाई से व्यापारियों में डर का माहौल बन गया। जिसके चलते वित्तीय वर्ष 2022-23 में 2782 नई छोटी बड़ी फर्म का पंजीकरण हुआ है। इस वर्ष में जनवरी तक 152.62 करोड़ रुपये का कर वसूल किया गया है। जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 35.57 करोड़ रुपये अधिक है। कुल मिलाकर अब जीएसटी विभाग में नौ हजार फर्म पंजीकृत हैं और पंजीकरण कराने का सिलसिला बढ़ रहा है।
विज्ञापन
जल्द वसूला जाएगा 15 करोड़ रुपया
विभाग द्वारा पंजीकृत फर्म से टैक्स वसूलने का कार्य भी तेज हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि विभाग का विभिन्न पंजीकृत फर्म पर करीब 15 करोड़ रुपया बकाया है। ऐसे में यह बकाया भी वसूल लिया जाता है तो इस वित्तीय वर्ष में मिला अतिरिक्त टैक्स बढ़कर 50 करोड़ हो जाएगा।
कोट-
सहायक आयुक्त गौरव राजपूत का कहना है कि लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाकर पंजीकरण कराए जा रहे हैं। नए फर्म का पंजीकरण होने से टैक्स में वृद्धि हो रही है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
पिछले एक वर्ष के अंदर जिले में इन दिनों में हुई कार्रवाई -
*7 मई 2022: जवाहर गंज में केबल व स्टील फैक्टरी पर छापा, 1.26 करोड़ की कर चोरी पकड़ी
*एक जून 2022: हापुड़ में तेल कारोबारी के यहां आयकर विभाग का छापा
*पांच जून 2022: मेरठ रोड स्थित मेटल कारोबारी के यहां छापा, 25 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी
*28 जुलाई 2022: धौलाना यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में पैकेजिंग कंपनी पर छापा, 1.80 करोड़ की कर चोरी पकड़ी
*09 सितंबर 2022: चर्बी कारोबारी के आवास विकास स्थित घर और धौलाना कंपनी पर छापा, 1.08 करोड़ की कर चोरी पकड़ी। *15 सितंबर 2022 : मेरठ रोड देव पैकेंजिंग कंपनी पर छापा मारा, 1.42 करोड़ की कर चोरी पकड़ी।
*19 अक्तूबर 2022 : कसेरठ बाजार में बर्तन कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर छापा, एक करोड़ का माल किया सीज।
*07 दिसंबर 2022 : पिलखुवा में चार स्थानों पर जीएसटी का छापा, डेढ़ करोड़ से अधिक की कर चोरी पकड़ी।
*07 जनवरी 2023 : ततारपुर स्थित प्लाईवुड फैक्टिरयों पर छापा, डेढ़ करोड़ की कर चोरी पकड़ी।
* 22 फरवरी 2023 : धीरखेड़ा स्थित स्क्रैप और बर्तन फैक्टरी पर छापा, ढाई करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी।