{"_id":"5888c8b14f1c1b3e0fcf468f","slug":"region-will-celebrate-republic-day-with-great-pomp","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज क्षेत्र में धूमधाम से मनाएंगे गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज क्षेत्र में धूमधाम से मनाएंगे गणतंत्र दिवस
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 25 Jan 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
republic day
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। ऐसे में स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। वीआईपी इंटर कालेज की प्रधानाचार्या बीना शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस मनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
मारवाड़ इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने बताया कि गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए कई दिन से विद्यालय में तैयारियां चल रही हैं। विब्ग्योर इंटरनेशनल स्कूल, केडी इंटरनेशनल स्कूल, केएमएस इंटर कालेज, श्री चंडी विद्यालय इंटर कालेज, राजपूताना रेजीमेंट इंटर कालेज, सर्वोदय इंटर कालेज, एसएसएन पब्लिक स्कूल, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, एसडी गर्ल्स कालेज में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जायेेगा।
विज्ञापन