{"_id":"582b3f824f1c1b58368fed7c","slug":"reed-five-acres-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बीघा ईख जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बीघा ईख जलकर राख
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 15 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
पांच बीघा ईख जलकर राख
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव नान में पूर्व प्रधान की पांच बीघा ईख की फसल आग लगने से जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलने पर ग्रामीण वहां पहुंच गए। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया। गांव नान निवासी रालोद नेता व पूर्व प्रधान नानक चंद शर्मा के खेत में ईख की फसल खड़ी हुई है।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर खेत में किसी व्यक्ति ने जली हुई बीड़ी फेेंक दी। इससे खेत में खड़ी फसल ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। तब तक पांच से अधिक बीघा फसल जल गई। थानाध्यक्ष शावेज खान का कहना है कि आग लगने से काफी फसल जलकर राख हो गई।