फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Reckless drivers will improve the traffic police.

अब सोशल साइट के सहारे लापरवाह चालकों को सुधारेगी यातायात पुलिस

Mon, 29 Aug 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 29 Aug 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
Reckless drivers will improve the traffic police.
internet feedback - फोटो : demo pic

अगर आप यातायात नियम तोड़ने में अपनी सानी समझते हैं तो सावधान हो जाएं। यातायात नियम तोड़ते समय किसी ने आपकी तस्वीर उतार ली तो आपका चालान हो सकता है। इसके लिए जिले की यातायात पुलिस बकायदा सोशल साइट पर अकाउंट बनाने जा रही है।

विज्ञापन


जिस पर आपकी करतूत का फोटो डाउनलोड होते ही पुलिस सीधे कार्रवाई करेगी। फिलहाल यह योजना महानगरों में संचालित हो रही है, जिसे जल्द ही जिले में लागू करने पर अफसर माथापच्ची करने में जुटे हैं। दरअसल, शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में अक्सर वाहन चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दिख जाते हैं,
विज्ञापन


जिससे अन्य लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो बेकसूर यात्री अपनी जान तक गंवा बैठते हैं। ऐसे बेपरवाह चालक बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रिपलिंग करते हुए अक्सर लोग कैमरों में भी कैद हो जाते हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब यातायात पुलिस ऐसे नियम तोड़ने वाले लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के मूड में है। इसके तहत यातायात पुलिस अब लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ नियम तोड़ने वाले के फोटो देने का अनुरोध करेगी।

ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसके लिए बकायदा यातायात पुलिस का फेसबुक अकाउंट बनाया जाएगा। व्हाट्सएप पर भी यातायात पुलिस एक्टिव रहेगी ताकि लापरवाह चालकों का फोटो मिलते ही उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यातायात पुलिस अपनी सोशल साइट पर आने वाले फोटो को परिवहन विभाग में भेजेगी। जिसके बाद आरोपी वाहन स्वामी का नाम, पता आदि निकलकर कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद पुलिस पते पर चालान भेजकर कार्रवाई करेगी।


सीओ सिटी/ट्रैफिक विशाल यादव का कहना है कि फिलहाल यह योजना महानगरों में संचालित है। जहां इस योजना को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। जिसके बाद नवसृजित जिले में भी इस प्रक्रिया को लागू करने का काम चल रहा है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के साथ यातायात पुलिस की मदद करने का भी अनुरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed