{"_id":"577012db4f1c1bca7379ab22","slug":"reached-the-post-office-atm-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में पहुंचा एटीएम कार्डों का स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में पहुंचा एटीएम कार्डों का स्टॉक
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
atm
- फोटो : amar ujala
डाकघर के बचत खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। वह विभाग से एटीएम कार्ड प्राप्त कर पैसों की निकासी के लिए कतार में लगने से छुटकारा पा सकते हैं। प्रधान डाकघर में एटीएम कार्डों का स्टॉक पहुंच चुका है। भारत सरकार ने डाकघरों को बैंकों की तर्ज पर हाईटेक बनाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में बुलंदशहर रोड स्थित प्रधान डाकघर में एटीएम सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रधान डाकघर में करीब 19 हजार बचत खाताधारक है। अब से पूर्व उक्त खाताधारक पैसों की निकासी के लिए काउंटर पर लगी लंबी कतारों में लगकर परेशान होते थे। अब वह मिनटों में एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर पैसा निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
पोस्ट मास्टर रवि प्रकाश का कहना है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए एटीएम कार्ड का स्टॉक मंगा लिया गया है। ग्राहक कार्ड प्राप्त कर विभाग की योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन