{"_id":"69a47ae03a81644c2801108f","slug":"raw-liquor-was-being-prepared-to-be-consumed-on-holi-two-arrested-hapur-news-c-306-1-gha1004-120602-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: होली पर खपाने के लिए तैयार की जा रही थी कच्ची शराब, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: होली पर खपाने के लिए तैयार की जा रही थी कच्ची शराब, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने खादर क्षेत्र के गांव शाकरपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब बनाने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने मौके से भारी मात्रा में तैयार शराब भी बरामद की है।
आबकारी निरीक्षक प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को विभागीय टीम ने खादर क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर कई स्थानों पर छापेमारी की। इसी दौरान गांव शाकरपुर स्थित एक मकान पर दबिश दी गई, जहां कच्ची शराब तैयार की जा रही थी।
छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से मुख्यतार सिंह और लवप्रीत सिंह निवासी शाकरपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर मकान से करीब 100 लीटर तैयार कच्ची शराब बरामद हुई। शराब बनाने में प्रयुक्त करीब एक हजार लीटर लहन भी मिला, जिसे टीम ने नष्ट करा दिया। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब की खपत बढऩे की आशंका रहती है, जिसे रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।