{"_id":"57728d6b4f1c1be92979a7ce","slug":"ration-dealer-entered-the-house-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर ने घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर ने घर में घुसकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 28 Jun 2016 08:15 PM IST
विज्ञापन
परिवार को लाठी-डंडों से मारापीटा
- फोटो : अमर उजाला
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सैना में राशन डीलर की शिकायत करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। दो दिन पहले राशन डीलर ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर महिलाओं समेत पूरे परिवार को लाठी-डंडों से मारापीटा।
विज्ञापन
चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों के आने पर हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। मंगलवार को ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि राशन डीलर समय से खाद्यान्न नहीं बांटता था।
विज्ञापन
गांव के सलीम और असगर ने बीते दिनों प्रशासन के बड़े अफसरों से इसकी शिकायत की थी। इससे खफा होकर राशन डीलर ने दो दिन पहले अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों व हथियारों से लैस होकर सलीम के घर में धावा बोल दिया।
विज्ञापन
घर में मौजूद तरमीम, गुलशन, वरीसा, चांदबहार, सलीम और असगर ने विरोध किया तो मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देखकर हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
मौके पर पहुंची सिंभावली पुलिस ने घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
एसपी ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रदर्शन करने वालों में अख्तर, शाबीर अली, इंसाफ अली, मतलूब, इस्लाम, रहमत, आस मोहम्मद, इबकार, आकिल, आसमा, मुसहमदा, शाहना, अजरा, चांदकमर, शकिफ, वकीला, वसीला, संजीदा व तबस्सुम आदि मौजूद रहीं।