फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rashtriya lokdal protest

Hapur News: गन्ना भुगतान पर रालोद का हंगामा, डीसीओ को धरने पर बैठाया

Thu, 17 Aug 2023 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 17 Aug 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
rashtriya lokdal protest
हापुड़। गन्ना भुगतान की समस्या पर रालोद कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को गन्ना अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। मांगों को लेकर डीसीओ को भी धरने पर बैठा लिया। चीनी मिलों पर कार्रवाई कर किसानों को जल्द भुगतान कराने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन


रालोद के जिलाध्यक्ष चौधरी रविंद्र प्रधान ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों तथा मजदूरों की ही नहीं व्यापारियों की भी आजीविका का केंद्र है। चीनी मिलों पर किसानों का पिछले सत्र का करोड़ों रुपये बकाया है। किसान आर्थिक तंगी में डूबे हैं, पैसों की तंगी के कारण किसान बाजारों में खरीदारी करने भी नहीं पहुंच रहे हैं। जिला प्रभारी हेमंत मिश्रा ने कहा कि 14 दिन के अंदर किसानों को भुगतान करने का प्रावधान है। लेकिन हापुड़ जिले के किसानों को पूरे सत्र का भुगतान समय से नहीं मिलता है। गन्ना विभाग और जिला प्रशासन चीनी मिलों को संरक्षण देने में जुटे रहते हैं। यही कारण है कि सख्ती के बावजूद चीनी मिल लक्ष्य के अनुसार भुगतान नहीं करते हैं। भुगतान की समस्या पर कार्यकर्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी को भी धरने पर ही बैठा लिया। डीसीओ ने किसानों को उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर नानक चंद्र शर्मा, शिवकुमार चौधरी, कुंवरपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, कादिर, दिनेश प्रकाश, अरुण सिंह, महाराज सिंह, नेपाल सिंह, फरियाद, ओमपाल सिरोही, जगवीर, संजय, शाहिद राणा, धर्मवीर सिंह, अनुज कुमार, प्रदीप, मतलूब, शहजाद खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed