{"_id":"63fa4412f36b6aebb602c7d4","slug":"rape-with-boy-hapur-news-c-30-1-40025-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आठ वर्ष की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आठ वर्ष की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
हापुड़। घर के बाहर खेल रही आठ वर्ष की मासूम के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
देहात थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि शुक्रवार शाम उसकी आठ वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक वहां पहुंचा और बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। आरोपी ने अपने घर में बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन बच्ची ने शोर मचा दिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा।
थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।