{"_id":"64dd029c3d5da57c690d6ff8","slug":"rape-with-a-pregnant-lady-hapur-news-c-306-1-gha1001-861-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गर्भवती महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गर्भवती महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 16 Aug 2023 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 16 Aug 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक गर्भवती महिला से आरोपी ने दुष्कर्म किया। महिला ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने तहरीर में बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। 14 अगस्त की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अपने घर पर सो रही थी। इसी दौरान धौलाना थाना क्षेत्र के गांव खिचरा पिपलेडा निवासी हसीन दीवार कूदकर घर में घुस आया। जिसने धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, घर में घुसकर मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूचना के आधार पर बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी हसीन को गांव सिखैड़ा नए बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।