फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape with a girl

Hapur News: शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Wed, 31 May 2023 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 31 May 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
rape with a girl
गढ़मुक्तेश्वर। रिश्ता तय होने के बाद दहेज में 25 लाख रुपये और लग्जरी कार की मांग पूरी न होने पर युवक और उसके परिजनों ने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवक पर बेटी से दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिंभावली की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसकी पत्नी ब्यूटी पार्लर का संचालन करती है। जिसमें पड़ोसी गांव की एक महिला अपना मेकअप कराने आती थी। पीड़ित ने बताया कि महिला का बेटा विक्रांत नेवी में है, जिसने उसकी बेेटी के साथ अपने बेटे की शादी करने की बात कही। अगस्त 2022 में दोनों का रिश्ता तय कर दिया गया। जिसके बाद विक्रांत ने उसकी बेटी से मिलना जुलना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद ही आरोपी पक्ष ने दहेज में 25 लाख रुपये और लग्जरी कार की मांग करना शुरू कर दिया। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपी अपनी मांग पर अडे़ रहे। पीड़ित ने बताया कि 6 नवंबर 2022 को विक्रांत अपने बहनोई के साथ उसके घर आया, जिसने अकेला पाकर उसकी बेटी से दुष्कर्म भी किया। वहीं दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने आरोपी पक्ष को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शीलेष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर हरिराज, सुनीता, विक्रांत समेत एक युवती के खिलाफ दुष्कर्म समेत दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed