फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape with a girl and make video

Hapur News: छात्रा के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

Mon, 28 Aug 2023 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 28 Aug 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
rape with a girl and make video
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी नाबालिग छात्रा को शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। एक वर्ष पूर्व हुई घटना के बाद आरोपी फिर से किशोरी को परेशान करने लगा। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 16 वर्षीय बहन एक साल पहले स्कूल जा रही थी। तभी पड़ोस के मोहल्ले में रहने वाले आरोपी रोहिल ने उसको बहका फुसलाकर कार में बैठा लिया था। जिसके बाद उसको कोल्ड ड्रिंक पिलाई और कार में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपीने दुष्कर्म के दौरान वीडियो भी बना लिया था। आरोपी ने धमकी दी कि यदि किसी को इस संबंध में जानकारी देने की कोशिश की तो वीडियो वायरल कर देगा। जिसकी वजह से पीड़िता डर गई और किसी को इस घटना के बारे में नहीं बताया। पीड़िता के भाई ने बताया कि 26 अगस्त को आरोपी फिर से उसकी बहन के साथ जबरदस्ती करने लगा। विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द बोलने लगा और वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने इस संबंध में परिजनों को बताया और कोतवाली पहुंचकर आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि संबंधित मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत एससी एसटी और आईटी एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी के पुलिस द्वारा बयान दर्ज कर लिए गए हैं, वहीं मेडिकल परीक्षण भी करा दिया है। आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed