फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape

महिला को खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:00 AM IST
सार

महिला को खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्महापुड़।थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 25 सितंबर को वह किसी काम से हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नवादा गई थी।पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
rape

विस्तार

महिला को खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नवादा से अपने गांव लौट रही एक महिला को दो लोगों ने खेत में खींच लिया। आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी देकर महिला को छोड़कर फरार हो गए। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 25 सितंबर को वह किसी काम से हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नवादा गई थी। यहां काम समाप्त करने के बाद वह वापस सिंभावली आने के लिए पैदल ही निकली ही थी।
विज्ञापन

वहां से लौटते समय जंगल के रास्ते पर दो लोगों ने उसे दबोच लिया। आरोपी जबरन महिला को खींचकर ईख के खेत में ले गए। जहां उसके साथ मारपीट करते हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। किसी तरह बदहवाश हालत में महिला घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजन पीड़िता को लेकर मौके पर पहुंचे और तहरीर दी। थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में थाना पिलखुवा के जट्टपुरा निवासी कुवंरपाल और गांव खेड़ा निवासी मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फिलहाल फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed