फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape from three years

Hapur News: शादी का झांसा देकर तीन साल से दुष्कर्म का आरोप

Wed, 24 Jan 2024 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 24 Jan 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
rape from three years
गढ़मुक्तेश्वर। गांव निवासी युवती ने जनपद मेरठ निवासी सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह करीब तीन वर्ष पहले पड़ोस के गांव में अपनी सहेली के घर शादी समारोह में गई थी। जहां पर उसकी मुलाकात मेरठ जिले के मवाना क्षेत्र निवासी सेना में कार्यरत युवक से हुई। जिसके बाद युवक ने फोन पर भी उससे बात करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी उसे होटल में ले गया, जहां पर उसने धोखे से फोटो और वीडियो बना लिया। जिसके बाद आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे बार-बार अपने पास बुलाया। वहीं अब युवक ने उससे शादी करने से साफ इन्कार कर दिया है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed