फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape alligation of a lady

Hapur News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप

Wed, 11 Feb 2026 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 11 Feb 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
rape alligation of a lady
सिंभावली। जनपद अमरोहा निवासी युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि नोएडा स्थित कंपनी में कार्यरत रहने के दौरान उसकी जान पहचान सिंभावली क्षेत्र के युवक से हुई। बातचीत के दौरान युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का भरोसा दिया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने विभिन्न जरूरतों का हवाला देकर उससे करीब आठ लाख रुपये उधार ले लिए। जब उसने शादी की बात आगे बढ़ाने का दबाव बनाया तो युवक टालमटोल करने लगा। अब युवक दूसरी जगह शादी की तैयारी कर रहा है। जब उसने इसका विरोध किया और अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed