फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rape accused arrest

Hapur News: दुष्कर्म के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Aug 2023 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 22 Aug 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
rape accused arrest
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में बहन के देवर ने नाबालिग किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। परिवार के लोगों ने शोर सुनकर आरोपी को कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि नौ माह पहले उसकी चचेरी बहन की शादी जिला मेरठ के किला परीक्षितगढ़ के युवक के साथ हुई थी। सोमवार दोपहर बहन का देवर नितिन अपने दोस्त शिवम के साथ उसके घर आया था। दोपहर को उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर मौजूद थी। इसी दौरान शिवम ने उसे अकेला देखकर कमरे में खींच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। नाबालिग ने शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भिजवाया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed