फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rampur Road will now supply power.

अब रामपुर रोड बिजलीघर से होगी आपूर्ति

Sun, 05 Jun 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 05 Jun 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
Rampur Road will now supply power.
बिजली - फोटो : amar ujala

दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर के फीडर नंबर-छह से जुड़े हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर। यहां के फीडर को रामपुर रोड बिजलीघर से जोड़ दिया गया है। इससे ओवरलोड की समस्या से निजात मिलेगी।

विज्ञापन


साथ ही दिल्ली रोड बिजलीघर पर भी ओवर लोडिंग की समस्या काफी हद तक कम होगी। दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर पर लगे आठ फीडरों से करीब आधे शहर को बिजली आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन


अधिक लोड पड़ने के कारण बिजलीघर ओवर लोडिंग की समस्या से जूझता रहता है। ऐसे में फीडर ट्रिप करने से नागरिकों को पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल पाती है। मामले की गंभीरता पर बीते दिनों आरएपीडीआरपी योजना के तहत रामपुर रोड पर बिजलीघर का निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में यह बिजलीघर चालू हो चुका है। दिल्ली रोड बिजलीघर की ओवर लोडिंग समस्या को कम करने के उद्देश्य से फीडर छह को रामपुर रोड बिजलीघर से जोड़ दिया गया है। अब इस फीडर से जुड़े मोहल्ला भंडा पट्टी, पुराना बाजआर,

चाह कमाल, कानून गोयान, पत्थर वाला कुआ, काजी वाड़ा, गद्दा पाड़ा, कोटला मेवतियान,अलीनगर, करीमपुरा, एक मिनार, पुरानी चुंगी, नई चुंगी को रामपुर रोड बिजलीघर से आपूर्ति मिलेगी।


फीडर नंबर पांच को पहले ही इस बिजलीघर से जोड़ा जा चुका है। अफसरों की पहल से दिल्ली रोड बिजलीघर पर भी ओवर लोडिंग की समस्या कम हो गई है।

उधर, अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश का कहना है कि दिल्ली रोड बिजलीघर पर ओवर लोडिंग से नागरिकों को परेशानी हो रही थी। इसलिए इस बिजलीघर के दो फीडर को रामपुर रोड बिजलीघर से जोड़ दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed